जामताड़ा/ Manish Ranjan अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन द्वारा मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर जामताड़ा ब्लड बैंक में आयोजित हुआ, जिसमें कम्युनिटी हेल्थ सेंटर जामताड़ा सदर का सहयोग प्राप्त हुआ.

शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. निलेश कुमार ने रक्तदान को मानवीय सेवा बताते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है.
उन्होंने विशेष रूप से रक्तदान करने वाली मातृशक्ति की सराहना की. शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करीब 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस अवसर पर कई महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और कुछ लोगों ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाई.
रक्तदान करने वालों में सुमन कुमार. प्रणव कुमार घोष. रितुपर्णा बल. सौरव मंडल. सुलेखा कुमारी. दीपेश पाल. प्रशांत सिंह. कार्तिक कुमार. शोभना चंद्र. बरनाली दत्त. ऋषिका सिंह. नीरू सिंह. अनीश रंजन. आकाश घोष. नवीन सिंह. नीलम भारती. अंकित कुमार भैया. पिंटू चक्रवर्ती और आदित्य कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे.
मौके पर नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव डॉ. चंचल भंडारी ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए युवाओं से इसमें आगे आने की अपील की. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाली सभी मातृशक्ति और सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
शिविर के सफल आयोजन में कुणाल किशोर. लारेब खान. अभिषेक दुबे. आकाश साव. मोनू साव. संजय कुमार माहतो. वरुण कुमार. रोनित विश्वास. उत्पल मंडल. रोहित ओझा और राजा रमन भैया सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

