जमशेदपुर/ Afroz Mallik ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 2 स्थित आइडियल इंग्लिश स्कूल के पास सरकारी सप्लाई पानी की पाइप लीकेज होने से हर दिन हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है. फिल्टर पानी के नाम पर लोग महंगा पानी खरीदने को मजबूर हैं, वहीं यह रिसाव प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर रहा है.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि लीकेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है. लगातार बहते पानी से सड़क किनारे गड्ढों में पानी भर रहा है जिससे मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. वहीं इस रास्ते से गुजरने वाले बच्चों की सुरक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है.
लोगों ने जिला प्रशासन और जलापूर्ति विभाग से इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है ताकि पानी की बर्बादी रुके और स्थानीय लोगों की परेशानियां कम हों.

विज्ञापन
