जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज की नई कमिटी का गठन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी से अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महामंत्री सुजीत शर्मा, क्षेत्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय शर्मा और जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे.

विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से नई कमिटी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई. इसमें सुमित कुमार शर्मा को अध्यक्ष, उपेन्द्र शर्मा और अमित शर्मा को उपाध्यक्ष, विजय विश्वकर्मा को सचिव, सुनील शर्मा और धर्मवीर शर्मा को सहायक सचिव, बिरंची शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा देव कुमार शर्मा को संगठन मंत्री चुना गया.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता और उत्थान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया. वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने नई टीम को बधाई दी और समाज की प्रगति में योगदान की अपेक्षा जताई.

विज्ञापन
