जमशेदपुर/ Afroz Mallik बिष्टुपुर के मुर्गी हट्टा स्थित सोनार लाइन इन दिनों खतरनाक प्रदूषण की चपेट में है. यहां करीब 10 से अधिक आभूषण की दुकानों में गहनों को चमकाने के लिए तेजाब को कटोरी में रखकर आग पर गर्म किया जाता है. तेजाब गर्म होते ही उठने वाली जहरीली गैस और धुआं आसपास की गलियों और दुकानों तक फैलकर दुकानदारों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जहरीले धुएं के कारण आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई और सिर दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. दुकानदार भी इस स्थिति से परेशान हैं, लेकिन मजबूरी में काम जारी रखना पड़ रहा है.
लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि इस खतरनाक प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि लोगों को राहत मिल सके. वहीं, कई दुकानों पर नाम-पट्ट भी नहीं हैं, जो जांच और निगरानी का विषय है.
देखें video

