जमशेदपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को विशेष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में सोमवार को बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए.

जानकारी देते हुए पवन सिंह, एसपी सिंह, मंजू सिंह और हेमंत पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर तीन वक्ता अपने विचार रखेंगे. एक वक्ता प्राथमिक शिक्षा, दूसरे माध्यमिक शिक्षा और तीसरे वक्ता उच्च शिक्षा से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं पर अपनी राय प्रस्तुत करेंगे.
पवन सिंह ने बताया कि इस अवसर पर 20 रिटायर्ड शिक्षकों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा. इसमें प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के शिक्षकों को शामिल किया गया है. यह सम्मान उनके अमूल्य योगदान को ध्यान में रखकर दिया जाएगा.
उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रधानाध्यापकों को समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है. साथ ही विभिन्न स्कूलों के शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. गौरतलब है कि इस समारोह का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
