जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटानगर मंडल कांग्रेस कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण और अगरबत्ती जलाकर की गई. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश की आजादी के महानायक थे. उन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी. उनके विचार और त्याग आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देते हैं. मिश्रा ने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह भगत सिंह के आदर्शों पर चलकर समाज और देश की सेवा करे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डी.के. मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश पांडेय, महासचिव शीलेंद्र कुंवर, माधो दुबे, सचिव राजेश शाह, धर्मप्रकाश तिवारी, मनीष कुमार शर्मा, संतालाल सिंह, कालिचरण शर्मा, जिला महासचिव अजय ओझा और प्रखंड उपाध्यक्ष मिथु अग्रवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “जय हिंद” के नारे लगाए.

