जमशेदपुर: सर्दियों के मौसम में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले विंटर फेस्ट के तहत रविवार का दिन खास रहा. इस दौरान शहर के युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में सड़कों पर मौज-मस्ती और उत्साह के साथ नजर आए.

मौका था jam@street कार्यक्रम का, जिसका आयोजन टाटा स्टील के सौजन्य से किया गया. यह आयोजन विगत कई वर्षों से शहर में युवाओं और आम नागरिकों के लिए किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत हर उम्र के लोगों के लिए सड़कों पर मनोरंजन, खेल और रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था की जाती है, जहां लोग खुलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं.
रविवार को भी jam@street में शहरवासियों की भारी भागीदारी देखने को मिली. बच्चों ने खेल और मस्ती का आनंद लिया, युवाओं ने कला और संगीत से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जबकि बुजुर्गों ने भी इस आयोजन का भरपूर लुत्फ उठाया.
आयोजकों के अनुसार, शहरवासी आने वाले कुछ हफ्तों तक हर रविवार को jam@street कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे. इस आयोजन ने शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल को और जीवंत बना दिया है.

