जमशेदपुर/ Afroz Mallik टेल्को थाना अंतर्गत बारी नगर निवासी अफसर अली ने एसएसपी को आवेदन देकर एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पत्नी के सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है.

पीड़ित अफसर अली ने बताया कि उसकी पत्नी सरवरी खातून का सोशल मीडिया के माध्यम से यूपी निवासी युवक फुरकान से संपर्क हुआ था. घटना 12 जुलाई 2025 की सुबह की है. पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने का बहाना बनाकर घर से निकली थी. इसके बाद वह घर में रखे 10 हजार रुपये नगद और 40 हजार रुपये गूगल पे से निकालकर फरार हो गई. साथ ही घर से बच्ची की चांदी की पायल भी लेकर चली गई. उसने बताया कि जब उसने पत्नी को कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. बाद में बच्चों से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आया. युवक की पहचान फुरकान, पिता नन्हें मंत्री, निवासी वार्ड नंबर 8, बीसनपुर, पीलीभीत यूपी के रूप में हुई है. उसका मोबाइल नंबर 7395041068 बताया गया है. पीड़ित ने रेलवे थाना में भी सूचना दी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उसने एसएसपी से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

