जमशेदपुर (Afroj Mallick). परसुडीह के सरजामदा में आदिम सांवता मार्शल अखाड़ा सरजामदा एवं एसएमसी सामुटोला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू उपस्थित रहे. उन्होंने फाइनल मैच का उद्घाटन फुटबॉल किक कर किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया.

फाइनल मुकाबले में जूनियर अरुणा समिति ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया. विजेता टीम को ₹50,000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को ₹40,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया.

समापन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मुख्य रूप से टोटे सोय, दिकू मेगंडी, संग्राम बेसरा, उमाकांत मुर्मू, गुरुचरण सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए. सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की. आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल के प्रति रुचि, अनुशासन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देती हैं. साथ ही इससे क्षेत्र में आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है.
समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला. प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

