जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मालूम हो कि बीते दो और तीन दिसंबर की मध्यरात्रि देवनगर आश्रम के समीप अज्ञात अपराधियों ने शेखर सांडील नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन कर लगातार छापेमारी शुरू की. पुलिस दबिश बढ़ने के बाद इस मामले का मुख्य आरोपी राहुल सिंह ने नौ दिसंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
राहुल सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों संजय पाल और संतोष कर्मकार को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार मृतक शेखर सांडील और मुख्य आरोपी राहुल सिंह आपस में पड़ोसी थे.
दोनों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जो समय के साथ बढ़ता चला गया.
इसी रंजिश के कारण राहुल सिंह ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर शेखर सांडील की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त की है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिटी एसपी का कहना है कि जिले में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
