जमशेदपुर: मूसलाधार बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में जिले में भीषण और लगातार भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. डीसी जमशेदपुर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जन- जीवन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 10 जुलाई गुरुवार को केजी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सतर्क रहें.


विज्ञापन
