जमशेदपुर: अक्षेस के तुगलकी फरमान के बाद सोमवार को साकची बाजार रणभूमि में तब्दील हो गया और जेएनएसी के अधिकारी और व्यवसाई आमने- सामने आ गए. हालात इतने बिगड़ गए कि मामले में चेम्बर को कूदना पड़ा. अंततः जेएनएसी को बैकफुट पर जाना पड़ा और दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना वापस करना पड़ा.

दरअसल सोमवार को JNAC के कर्मी पूरे लाव- लश्कर के साथ साकची बाजार में आ धमके और फुटपाथ पर दुकान लगाने का हवाला देकर जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया. जिसके बाद दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया.
देखिये video
इसकी जानकारी मिलते ही सिंहभूम चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पुरजोर विरोध करते हुए करीब दो दर्जन दुकानदारों का पैसा वापस कराया है. साथ ही जेएनएसी की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है. चेम्बर के अधिकारी सह व्यवसाई अभिषेक कुमार उर्फ़ गोल्डी ने बताया कि जेएनएसी द्वारा ज़ब फुटपाथ बनाकर दिया ही नहीं गया है तो जुर्माना कैसा. उन्होने कहा कि दुकानदार हर तरह का टैक्स जमा करें और जुर्माना भी भरे ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा. JNAC को आपत्ति है तो कैम्प लगाकर ट्रेड लाइसेंस बनाये वे सहयोग करने को तैयार हैं मगर जुर्माना वसूली का विरोध जारी रहेगा. पहले JNAC तय करें कि फुटपाथ कहां है और वेंडिंग जोन कहां है उसके बाद कार्रवाई करें.
बाईट
अभिषेक कुमार “गोल्डी”

