जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवम कैवर्तो के रूप में हुई है. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है.

विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया. सुरक्षा टीम की मदद से करीब 30 फीट गहरे कुएं से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा कुएं में कैसे गिरा. घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
