जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में मानगो ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार को एक विशेष सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया.

सेमिनार का नेतृत्व मानगो ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओम करमाली ने किया. उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकतर सड़क हादसे लापरवाही, तेज रफ्तार, मोबाइल फोन के इस्तेमाल और हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने के कारण हो रहे हैं.
इंस्पेक्टर करमाली ने छात्रों से अपील की कि वे खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने घर व समाज में भी लोगों को इसके लिए प्रेरित करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है. साथ ही सड़क पार करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और हमेशा फुटपाथ या जेब्रा क्रॉसिंग का ही उपयोग करें.
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में सड़क हादसों को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
