जमशेदपुर: पुलिस ने जिले के दो बड़े मामलों का आजतक खुलासा नहीं किया है जो साफ दर्शा रहा है कि पुलिस किसी दबाव में काम कर रही है. पहला मामला इसी साल 29 मार्च 2025 को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए यूपी के गैंगस्टर अनुज कनौजिया एनकाउंटर मामले से जुड़ा है. उक्त मामले में पुलिस ने आजतक यह खुलासा नहीं किया हैं कि जिस मकान “भूमिहार मेंशन” में अनुज कनौजिया का एनकाउंटर यूपी पुलिस ने किया था वह मकान किसका था और अनुज वहां किसे संरक्षण में रह रहा था.

दूसरा मामला 21 अप्रैल 2025 को एमजीम थाना क्षेत्र के बालीग़ुमा में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या का है. पुलिस ने उक्त हत्याकांड का भी आजतक खुलासा नहीं किया है. विनय सिंह की हत्या के बाद राजपूतों ने खूब हाय- तौबा मचाया था. नेतागिरी भी खूब हुई मगर जमशेदपुर पुलिस ने आजतक विनय सिंह हत्याकांड से पर्दा नहीं उठाया है. हैरानी की बात तो ये है कि दोनों की मामलों में मेन स्ट्रीम मिडिया ने भी कभी कोई रिपोर्ट नहीं बनाया न पुलिस से सवाल किया. सूत्रों की मानें तो दोनों ही मामलों में जमशेदपुर पुलिस ऊपर के आदेश से बंधी है. उपरवाले नहीं चाहते हैं कि दोनों ही मामले का खुलासा हो और अंदर की बात बाहर निकले. जमशेदपुर की जनता को यह जानने का कोई अधिकार नहीं है कि दोनों मामलों में आखिर क्या समानता है कि पुलिस ने चुप्पी साध लिया. विनय सिंह मामले में शहर के राजपूतों के खून ठंडे पड़ गए यह भी कई सवालों को जन्म दे रहा है.

