जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक लावारिस लेडीज बैग मिलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

विज्ञापन
जांच के दौरान बैग की पहचान लीला दास, उम्र करीब 60 वर्ष, के रूप में हुई. थाना स्तर से उन्हें सूचित किया गया, जिसके बाद वे गोलमुरी थाना पहुंचीं. आवश्यक सत्यापन के उपरांत पुलिस द्वारा बैग उन्हें सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया.
बैग में करीब ढाई हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे. गोलमुरी थाना पुलिस द्वारा लावारिस बैग को उसके वास्तविक मालिक को लौटाए जाने की पुष्टि की गई है.

विज्ञापन
