जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. जहां चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से नकदी और चांदी के गहने उड़ा लिए. साथ ही दीवार पर लगा एलसीडी टीवी और कुछ खाने- पीने का सामान भी चुरा ले गए.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घर के मालिक विनोद दास अपने परिवार के साथ टेल्को स्थित अपनी मां के घर गए हुए थे. इसी बीच चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह जब उनका बेटा स्कूल जाने के लिए घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी खुली हुई है.
घर की तलाशी के बाद पता चला कि करीब दस हजार रुपये नगद, चांदी के गहने, टीवी और सामान गायब हैं. विनोद दास गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ड्राइवर का काम करते हैं. घटना की सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
