जमशेदपुर:Afroz Mallik एसएसपी पियूष पांडे ने पिछले दिनों कई थानेदारों का तबादला किया है ताकि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसी जा सके मगर परसुडीह थाना क्षेत्र में अपराध के ग्राफ में कोई कमी नहीं आयी है जो कहीं न कहीं एसएसपी के फैसले पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. क्षेत्र में अपराधियों के हैंसले बुलंद हैं.

ताजा घटना हालुदबनी के कोचाकुली का है. जहां बीती रात चोरों ने सहदेव करुआ के घर से एक बुलेट मोटरसाईकिल सांख्या (JH05DL- 3929) और एक स्कूटी संख्या (JH05DX 6015) की चोरी कर ली है. इसको लेकर बस्ती वासियों में घोर नाराजगी देखी जा रही है. सहदेव करुआ जेएलकेएम नेता गणपति करुआ के रिश्तेदार बताए जाते हैं. सूचना मिलते ही गणपति करुआ और जेएलकेएम जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
गणपति करुआ ने बताया कि स्थानीय पुलिस हाल के दिनों में निष्क्रिय हो गई है. क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. ना तो पेट्रोलिंग होती है ना ही अपराधियों में पुलिस का खौफ है जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि यदि पुलिस जल्द से जल्द वाहन चोरी मामले का खुलासा नहीं करती है और चोरों को गिरफ्तार नहीं करती है तो थाना घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं भारत सिंह ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. अब सवाल यह उठता है कि जब घर के आंगन से चोरी की घटना हो रही है तो पुलिस पर सवाल क्यों न उठे.

