जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर रोड नंबर-2 स्थित गांधी स्कूल के पास मंगलवार शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों गुट एक ही समुदाय से संबंधित हैं और पहले से चल रहे विवाद के कारण आमने-सामने आ गए. स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति पर नियंत्रण पाया.

जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ कुछ दिनों पहले हुए झगड़े से जुड़ी है. दरअसल, विदेश भेजने वाले ऑफिस “आईकॉनिक” के संचालक शकील उर्फ़ पियाजु और हसन कुरैशी के समर्थकों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने परसुडीह थाना में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.
आज शाम कार पास करने को लेकर विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई. झड़प में स्थानीय झामुमो नेता मनोहर हुसैन के पुत्र को सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस दौरान एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल तनावग्रस्त क्षेत्र में शांति बहाल है.
देखें Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
