जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह के मखदुमपुर क्षेत्र में मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिकंदर खान ने कहा कि शाम होते ही मच्छरों की इतनी भरमार हो जाती है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है.

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से न तो क्षेत्र में फॉगिंग कराई गई है और न ही नालियों की सफाई. गंदगी और जलजमाव के कारण मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं. लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फॉगिंग कराई जाए, नालियों की नियमित सफाई हो और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और विभागीय लापरवाही से जनता बेहाल है.

