जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रोटरैक्ट क्लब ने समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है. क्लब की ओर से ‘स्टिक पोस्टर्स’ लॉन्च किए गए हैं, जिन पर विशेष QR कोड दिया गया है.

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी जरूरी जानकारी
इन स्टिक पोस्टर्स पर मौजूद QR कोड को स्कैन करते ही उपयोगकर्ता सीधे रोटरैक्ट क्लब की वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं. वेबसाइट पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, महिला हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन सहायता सेवाएं और विभिन्न फ्री कोर्सेज़ उपलब्ध कराए गए हैं.
लोगों के लिए जानकारी और सेवाओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म
यह वेबसाइट आम लोगों के लिए जानकारी और सेवाओं का एक समृद्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म साबित हो रही है. खासकर महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए यह पहल बेहद उपयोगी मानी जा रही है.
सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल
रोटरैक्ट क्लब का यह प्रयास लोगों को जरूरी सुविधाओं तक आसान पहुंच दिलाने में मदद करेगा. इस अनोखी पहल के लिए रोटरेक्टर्स की जमकर सराहना की जा रही है. लोगों से अपील की गई है कि पोस्टर्स पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं.

