जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रोटरेक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू द्वारा शनिवार को सूरत समाज स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 80 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था. ड्रॉइंग प्रतियोगिता में छात्रों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी सोच को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में सिद्धि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. पूजा सरदार को द्वितीय और देवदास सरदार को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाना और बच्चों को रचनात्मकता के साथ जिम्मेदार नागरिक बनाना आज की आवश्यकता है. रोटरेक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू ने सूरत समाज स्कूल के सहयोग और छात्रों की भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया. क्लब ने सभी से आग्रह किया कि हम सब मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बनें.

