जमशेदपुर: मंगलवार को नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल और मदन मोहन पब्लिक स्कूल का चौथा वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा” दूसरे दिन भी राजेंद्र विद्यालय सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बारीडीह, गोविंदपुर, कदमा और पोखारी शाखा के करीब 2000 छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी संस्था समूह के प्रधान एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलसचिव नागेंद्र सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना, ICC वर्ल्ड कप थीम, रेट्रो, सांस्कृतिक, क्षेत्रीय, बॉलीवुड और देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. विज्ञान और प्रकृति की थीम पर अग्नि, वायु, जल और आकाश का रूप धरकर बच्चों ने विशेष प्रस्तुति दी.

चारों शाखाओं के अकादमिक और उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके अभिभावकों के हाथों पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. इस पहल की अभिभावकों ने सराहना की. कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि स्कूल के 30 वर्ष पूरे हो चुके हैं और ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं.
इस वर्ष “उड़ान” नामक नए पुरस्कार की शुरुआत की गई. पहले वर्ष के तहत दूसरे दिन पोखारी शाखा को 14, कदमा को 5 और बारीडीह को 1 पदक मिला. ओवरऑल विजेता पोखारी शाखा रही, जबकि रनर अप ट्रॉफी मदन मोहन पब्लिक स्कूल आदित्यपुर को मिली. समारोह में छात्रों की प्रतिभा और अभिभावकों का उत्साह पूरे सभागार में साफ झलकता रहा.

