जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर के भुइंयाडीह क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आज भारी विरोध देखने को मिला, स्थानीय लोगों ने झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइंयां के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम DC ऑफिस का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घरों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है.

दुलाल भुइंयां ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को उजाड़कर विकास नहीं किया जा सकता. उन्होंने मांग की कि प्रशासन पहले प्रभावित परिवारों का सर्वे करे,उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाए,उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अभियान पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग और स्थानीय व्यवसायी शामिल हुए, लोगों ने नारेबाजी की और प्रशासन से न्याय की मांग की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
