जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह बुधवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में पूरे गरिमा के साथ आयोजित किया गया. समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न संकायों की छात्राओं को उपाधि प्रदान की. कार्यक्रम के दौरान एम.ए, एम.एस.सी, बी.सी.ए, एम.कॉम सहित कई पाठ्यक्रमों की छात्राओं को डिग्री दी गई. राज्यपाल ने करीब दो दर्जन मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया.

समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानपूर्वक उपाधि प्रदान की गई. अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश–प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के कई कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है, जिस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है ताकि शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके.
राज्यपाल ने कहा कि प्रयास है कि सेशन लेट न हो और छात्रों को समय पर डिग्री उपलब्ध कराई जा सके. समारोह में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और छात्राओं ने पूरे आयोजन की सराहना की. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
