जमशेदपुर/ Afroj Mallick बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड भाजपा नेता अनमोल वर्मा पप्पु ने गहरी खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी नीति, नीयत और विकसित भारत के संकल्प पर जनता के जबरदस्त भरोसे का प्रतीक है.

अनमोल वर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने जाति आधारित राजनीति, नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वाली प्रवृत्तियों को सिरे से खारिज करते हुए विकास, स्थिरता और सुशासन को चुना है. यह फैसला बताता है कि जनता अब सिर्फ काम और परिणाम चाहती है.
घाटशिला उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हर जनादेश का सम्मान करती है. यह परिणाम पार्टी के लिए आत्मसमीक्षा करने, संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता से जुड़ाव बढ़ाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करेगी और स्थानीय मुद्दों पर और अधिक सक्रियता से कार्य करेगी.
अनमोल वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जीत- हार होती रहती है, लेकिन भाजपा की प्रतिबद्धता हमेशा जनता की सेवा और विकास के लिए अडिग रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए सरकार विकास की गति को और तेज करेगी और आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा नई ऊर्जा के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
