जमशेदपुर: डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया और रोटरैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में “स्टेम सेल ट्रांसप्लांट अवेयरनेस एंड पोटेंशियल डोनर ड्राइव” का आयोजन किया गया. इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 185 छात्रों ने डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया के साथ पंजीकरण कराया और स्वैब किट के नमूने जमा किए.

कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त कैंसर और अन्य गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों के लिए स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के महत्व को समझाना और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना था. आयोजकों ने बताया कि इस मुहिम के जरिए युवाओं को जीवनदायिनी प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है. छात्रों की भागीदारी और उत्साह से यह साफ झलकता है कि नई पीढ़ी सामाजिक जिम्मेदारी को गंभीरता से समझ रही है.
डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया देश में पंजीकृत स्टेम सेल दाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है. फिलहाल देशभर में उनके लगभग 90,000 पंजीकृत दाता हैं, जिनकी मदद से अब तक 100 से अधिक रक्त स्टेम सेल ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं.
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि हर दाता एक जीवन बचाने की क्षमता रखता है और ऐसे अभियानों के माध्यम से समाज में उम्मीद की नई किरण जगाई जा सकती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
