आदित्यपुर: भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कल दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पूरे आदर और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी. इस अवसर पर आदित्यपुर और जमशेदपुर में दो भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

पहला कार्यक्रम पटेल विचार मंच, आदित्यपुर के तत्वावधान में आदित्यपुर मेन रोड स्थित पटेल स्मारक स्थल पर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान के पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय शामिल होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जामताड़ा के पूर्व उपायुक्त गणेश कुमार और जमशेदपुर के पूर्व उप विकास आयुक्त लाल मोहन महतो उपस्थित रहेंगे.
कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के सदस्य नित्यानंद जी, प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, अरुण कुमार, जेके. सिंह, सुनील कुमार न्यूटन और अनिल कुमार तैयारियों में जुटे हैं. माल्यार्पण के बाद आम लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया जाएगा.
दूसरा कार्यक्रम पटेल स्मारक समिति, जमशेदपुर द्वारा सुबह 10:30 बजे खरकाई पुल, बिस्टुपुर स्थित पटेल जी के भव्य स्मारक स्थल पर आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद एवं समिति के मुख्य संरक्षक विद्युत वरण महतो श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. उनके साथ शहर के कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक मंडल, सचिव चंद्र मोहन चौधरी, कोषाध्यक्ष रामाशीष सिंह, मुन्ना सिंह, अविनाश कश्यप सिंह, शैलेश कुमार और शंभू शरण सिंह सहित अन्य सदस्य जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए हैं. जयंती समारोह के बाद कार्यक्रम स्थल के समीप स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया है.
इसकी जानकारी पटेल विचार मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने दी. उन्होंने कहा दोनों ही कार्यक्रमों में सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन या आम जनसमुदाय से संबंधित हों.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
