जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित छायानगर बस्ती के पास पलंग मार्केट में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कई दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया. अनुमान है कि करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया.
घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण की मांग की है. वहीं, प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
