जमशेदपुर/ Prerna Ojha उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत स्थित देवली गांव में संचालित वेजिटेबल फार्मिंग कलस्टर का निरीक्षण किया. यह क्लस्टर जेएसएलपीएस के सहयोग से चलाया जा रहा है, जहां स्थानीय किसान सब्जी उत्पादन, दलहन खेती और पशुपालन से अपनी आय बढ़ा रहे हैं.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानी. किसानों ने बताया कि अरहर और मूंग की खेती के बावजूद प्रसंस्करण सुविधा न होने से उन्हें उचित बाजार मूल्य नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने दाल प्रसंस्करण हेतु मशीन और उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी. इस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि प्रशासन स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की दिशा में पहल करेगा, जिससे किसानों को बेहतर आय सुनिश्चित हो सके.
उपायुक्त ने किसानों को एफपीओ गठन करने का सुझाव दिया, ताकि वे सरकारी योजनाओं के सहयोग, अनुदान और प्रशिक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ सामूहिक रूप से उठा सकें. उन्होंने तकनीकी सहयोग, जैविक खेती, उन्नत बीज और विपणन की संभावनाओं पर भी चर्चा की. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और उत्पादों के विपणन हेतु संगठित चैनल से जोड़ा जाए.
इस मौके पर प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज, बीडीओ मुसाबनी अदिति गुप्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
