जमशेदपुर/ Prerna Ojha अनुमंडल कार्यालय घाटशिला में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन, मतदाताओं की सुविधा, पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई.


उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन करते समय दूरी, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा सहित सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे.
मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर देते हुए उपायुक्त ने ईआरओ और एईआरओ को विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है, इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सहयोग दें और नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ने व मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने में प्रशासन को जानकारी दें.

बैठक में बीएलओ द्वारा किए जा रहे जिओ फेंसिंग कार्य का अवलोकन भी उपायुक्त ने किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और अपने सुझाव साझा किए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
