जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो पुल और मानगो चौक पर सोमवार को घंटों जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया.

जाम की वजह से सबसे अधिक दिक्कत एम्बुलेंस, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिकों को हुई. कई लोग घंटों तक धूप में फंसे रहे और समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मानगो पुल पर जाम की समस्या रोजाना बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहने के बावजूद जाम को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है.
राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल और चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाएं. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा. फिलहाल प्रशासन की ओर से जल्द ही यातायात को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
