जमशेदपुर/ Afroz Mallik पारडीह चौक स्थित निर्मल महतो स्मारक पर झारखंड लोक तांत्रिक मोर्चा (JLKM) पार्टी ने वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी- मूलवासी अधिकारों के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. उनके संघर्ष और बलिदान से ही आज झारखंड की अलग पहचान बनी है.

विज्ञापन
कार्यक्रम में मंटू महतो, तपन महतो, आकाश महतो, उज्जवल महतो, मनोज महतो, संतोष महतो, लालटू महतो समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
