जमशेदपुर: जवाहर नगर मानगो स्थित जेकेएस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. इस वर्ष का थीम ‘मेरा युवा भारत और डिजिटल इंडिया’ रखा गया. कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवेश प्रोफेसर लक्ष्मी मुर्मू ने किया.


प्रभारी प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका प्राथमिक उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से छात्र-युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है, जिसका आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं बल्कि आप’ है. उन्होंने छात्रों को एनएसएस के तहत चलने वाली गतिविधियों जैसे वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की जानकारी दी.
एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रारंभ 24 सितंबर 1969 को डॉ. जी. के. वी. राव द्वारा किया गया था, जो महात्मा गांधी के वैचारिक और प्रेरणादायक आदर्शों से प्रभावित था. उन्होंने ‘डिजिटल इंडिया’ थीम पर युवाओं को डिजिटल साक्षरता और भारत के डिजिटल सशक्तिकरण में उनकी भूमिका के महत्व के बारे में बताया.

कार्यक्रम के अंत में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ‘माई भारत पोर्टल’ में पंजीकृत किया गया, जिसका संचालन प्रोफेसर रुपेश रजक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर जी. रमा द्वारा दिया गया. इस अवसर पर डॉ. मनीषा सिंह, प्रोफेसर बसंती कुमारी, प्रोफेसर सपना, प्रोफेसर अनीता देवगम, प्रोफेसर शोभित भट्टाचार्य, मुकेश कुमार, शंकर रजक, प्रतिमा कुमारी सहित शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र- छात्राएं उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
