जमशेदपुर/ Afroz Mallik इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार- झारखंड पर प्रकाशित खबर का बड़ा असर परसुडीह इलाके में देखने को मिला है. जहां परसुडीह बाजार में लंबे समय से चल रहे अवैध लॉटरी सट्टा के कारोबार पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है.

खबर के प्रसारण के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध लॉटरी सट्टा केंद्र को बंद करा दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यह लॉटरी सट्टा काफी समय से चल रहा था, जिससे युवाओं में गलत प्रवृत्तियों का प्रसार हो रहा था और कई परिवार आर्थिक नुकसान झेल रहे थे.
लोगों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इंडिया न्यूज़ वायरल पर खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे कारोबार को बंद करा दिया.
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने परसुडीह थाना पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की सक्रिय भूमिका से ही प्रशासन ने कदम उठाया, जिससे इलाके में शांति और सुरक्षा की भावना बढ़ी है.

