जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला से अवैध पत्थर चिप्स ले जा रहे एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया है. जब्त वाहन (संख्या- OD11AB 4925) से करीब 800 सीएफटी अवैध खनिज बरामद किया गया है.

विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वाहन और खनिज को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
