जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई. बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक में NHM के रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार का चयन, NHM और आयुष्मान भारत फंड हेतु समवर्ती लेखा परीक्षक का अनुमोदन, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ICU सेवाओं तथा जिला अस्पताल में PICU संचालन, जिला स्टोर ऑडिट और एसेट असाइनमेंट टीम का गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
स्वास्थ्य संस्थानों में उपकरण, दवाओं और संसाधनों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर Store Audit & Assets Assignment Team गठित करने का निर्णय लिया गया. सदर अस्पताल परिसर में पार्किंग समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई और अतिरिक्त होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति कर सुचारू व्यवस्था का निर्देश दिया गया.
बैठक में अस्पताल परिसर में कैंटीन संचालन, वॉटर ATM की स्थापना और क्रय समिति (Procurement Committee) के पुनर्गठन पर भी निर्णय लिए गए. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग का सर्वोच्च दायित्व है और प्रत्येक निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि जिले के नागरिकों को समयबद्ध और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ, सभी एमओआईसी, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
