जमशेदपुर/ Prerna Ojha उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शुक्रवार को साकची मार्केट का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, सड़क पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित दुकानों और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया.


निरीक्षण में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, जेएनएसी डीएमसी कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम चन्द्रजीत सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि लगातार बाजार क्षेत्र में जाम और आवागमन की शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए मौके पर स्थिति देखने का निर्णय लिया गया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए ठोस और दीर्घकालिक रणनीति बनाई जाए. दुकानदारों को केवल निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की अनुमति दी जाएगी.

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बाजार क्षेत्र आम नागरिकों की सुविधा के लिए है. अतिक्रमण और अव्यवस्था से जहां यातायात प्रभावित होता है वहीं खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. प्रशासन का उद्देश्य है कि बाजार स्वच्छ, व्यवस्थित और जाममुक्त रहे.
वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने बताया कि दुकानदारों, ठेला संचालकों और स्ट्रीट वेंडर्स के साथ बैठक कर आपसी समझ से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी. साथ ही बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
