जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव और मांगों को विस्तार से सुना. इस दौरान नागरिकों द्वारा पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक प्रताड़ना, दुकान आवंटन, रास्ता अवरोध, भूमि विवाद, ग्रामीण क्षेत्र में जबरन मोबाइल टावर लगाने की शिकायत, दीदी कैफे खोलने हेतु स्थान उपलब्धता, चिकित्सकीय सहायता, रैयती भूमि पर अतिक्रमण, अबुआ आवास योजना का लाभ, रोजगार, बकाया वेतन भुगतान, परशुराम भवन से जुड़े मुद्दे और ई- ट्राईसाइकिल सहित कई अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन पर निर्धारित समय- सीमा के भीतर पारदर्शी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त ने जोर देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन लंबित न रहे और हर मामले में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई हो. गंभीर प्रकृति के मामलों पर विशेष निगरानी रखते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
