जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से उपायुक्त ने सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने.

जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे. नागरिकों ने दुकान आवंटन, राशन कार्ड में सुधार और अपडेट, चापाकल निर्माण, ध्वनि प्रदूषण की समस्या, दुकानों पर अवैध कब्जा, स्कूल फीस माफी, कोर्ट केस से जुड़ी परेशानियां, भाइयों द्वारा जमीन हड़पने और प्रताड़ना, जमीन विवाद, आवासीय सोसायटी में उत्पन्न विवाद, सड़क अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित आवेदन दिए.
इसके अलावा मइंयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, श्मशान भूमि से संबंधित विवाद, जाहेरस्थान पर अतिक्रमण, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, दिव्यांग सहायता लाभ, भरण-पोषण सहायता, ई-ट्राइसाइकिल की मांग और लिकर लाइसेंस से जुड़ी शिकायतें भी प्रमुख रूप से सामने आईं.
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान समय पर होना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
