जमशेदपुर: कदमा स्थित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सेवाव्रती नील संघ क्लब की ओर से विजया सम्मेलनी के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मिसेज इंडिया नेशनल ग्लैम प्राइड 2025 (प्रथम रनर-अप) बनीं कदमा निवासी तनुश्री बोस को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष, क्लब अध्यक्ष अमित माइती, महासचिव निशित गिरी, कोषाध्यक्ष सुबीर कुंडू और महिला सदस्यों ने तनुश्री बोस को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष अमित माइती ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने पर जोर दिया.
सांस्कृतिक संध्या में निशित गिरी ने ‘माँ दुर्गा तुमि जगत जननी’ और ‘फाल्गुन पूर्णिमा राते चोलो पोलाए जाई’ जैसे गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया. विजय बनर्जी ने ‘कोतो जे सागोर नदी’ और ‘ऐ काश की हम होश में अब आने न पाए’ जैसे गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया.
अन्य कलाकारों में संध्या बांगो, लीना दत्ता, पी सी दास, और कोरोबी सिन्हा की प्रस्तुतियों ने भी खूब सराहना बटोरी. कार्यक्रम का संचालन विजय बनर्जी ने किया जबकि टीटू दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
इस मौके पर अमित माइती, निशित गिरी, अंजन सरकार, विजय बनर्जी, सुबीर कुंडू, विश्वजीत कुमार, टीटू दास, स्वपन, बबला, खोखोन, नारू, बाबू, दीपक जगन समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. आयोजन ने सामाजिक सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक उत्सव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया.

