जमशेदपुर (Afroj Mallick): जमशेदपुर सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट (CRWT) के कार्यालय में सोमवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान संस्था ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे मानवता के लिए एक चुनौती बताया. ट्रस्ट ने अपने सभी सदस्यों, सहयोगियों और आम जनता से अपील की कि वे आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें.

संस्था ने कहा कि जहां भी प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, भूकंप, तूफान, आगजनी या सांप्रदायिक दंगे होते हैं, वहां उसकी टीम राहत कार्य के लिए पहुंचती है और पीड़ितों को भोजन, दवा, पानी और अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराती है. CRWT 1980 से जमशेदपुर, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और केरल सहित कई राज्यों में सेवा कार्य कर रही है.
संस्था ने स्वास्थ्य जांच शिविर, जलघर निर्माण, रोज़गार के अवसर और गरीब व वंचित वर्ग के इलाज में सहायता जैसे कार्य किए हैं. प्रेस वार्ता में लईक-उर-रहमान चौधरी, हाफिजुद्दीन, मुहम्मद यूसुफ, आलम, मंसूर, सामी अहमद और खालिद इकबाल सहित कई सदस्य मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग ही संस्था की ताकत है और सभी से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की. CRWT ने स्पष्ट किया कि वह हर कठिन समय में मानवता की सेवा के लिए तत्पर है और जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
