जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में महिला से छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनतई किया गया हैंडबैग, नकद रुपये, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है.


मामले को लेकर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. बताया जा रहा है कि
घटना 15 मार्च की रात करीब 10 बजे की है, जब मोदी पार्क गोलचक्कर के पास बाइक सवार दो युवकों ने धतकीडीह निवासी एक महिला से हैंडबैग छीन लिया. छिनतई के दौरान आरोपियों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम, टाइगर मोबाइल और राहगीरों की मदद से दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया और उनके पास से छिनतई किया गया सामान बरामद कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अलफाक कुरैशी उर्फ बाबू (19) निवासी डेमडुबी, थाना कपाली और आशिक अंसारी उर्फ आसु (करीब 19) निवासी कपाली टीओपी क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर JH-05EE-9809), दो मोबाइल फोन, छिनतई किया गया हैंडबैग, 1650 रुपये नकद और एक हाथ घड़ी बरामद की है.
इस कार्रवाई में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, राजेश कुमार मंडल, सोनू कुमार, रंजीत कुमार, आरक्षी भीम कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

