जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर: कदमा BMC मैदान में बेबी गोल्ड क्लब के सौजन्य से आगामी 7 और 8 दिसंबर को स्वर्गीय विशाल तिवारी चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है,दो दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी,जिन्हें लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है,टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए तैयारी कार्य तेजी से अंतिम चरण में है.

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों की सुविधा और बेहतर खेल वातावरण के लिए मैदान की मरम्मत,पिच तैयारी, स्कोरिंग व्यवस्था,अंपायर की तैनाती और सुरक्षा जैसे सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं, 7 दिसंबर को लीग मैचों की शुरुआत होगी,जिसमें टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है और 8 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा, फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस पार्टी के नगर सचिव शाहनवाज खान उर्फ़ सोनू शिरकत करेंगे,वे विजेता और उप-विजेता टीमों को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान करेंगे.
आयोजन समिति के सदस्यों मोहम्मद अकरम,मोहम्मद इमरान और रिजु ने बताया कि स्थानीय युवा प्रतिभाओं को मंच देने और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
