जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जे. एम. ए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में हुई 12 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस जांच में सामने आया कि इस चोरी की घटना को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कंपनी के ही एक कर्मचारी ने दिया था.

यह चोरी 1 दिसंबर को ऑफिस परिसर में हुई थी, जहां अलमारी से नकद राशि गायब हो गई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद बिस्टुपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर संदेह एक कर्मचारी पर गहराया.
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी कर्मचारी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 8 लाख 91 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. शेष राशि के बारे में भी पूछताछ जारी है.
जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है और शेष राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
