जमशेदपुर/ Prerna Ojha पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के बेलगोडा और पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया के मरीज सामने आने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि प्रभावित इलाकों में तुरंत स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच और इलाज सुनिश्चित किया जाए.

निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और शिविर आयोजित कर मरीजों की जांच की. जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं. साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और खानपान की आदतों के प्रति जागरूक किया गया.
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि डायरिया के मामलों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर प्रखंडवार जांच टीम गठित की गई है. सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सतत निगरानी रखें, मरीजों की तुरंत पहचान करें और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएं.
उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि उबला हुआ पानी पीना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और खुले में शौच से परहेज करना जरूरी है. जिला प्रशासन प्रभावित इलाकों में पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
