जमशेदपुर: स्व. राम विनोद तिवारी फाउंडेशन की ओर से साल के अंतिम दिन बुधवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के बीच कंबल, धोती, साड़ी और बिस्किट का वितरण किया गया.

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बृजेश तिवारी, हर्षित सिंह, रोहन गुप्ता, सुबह बनर्जी, पूनम दुबे, जगन्नाथ चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. संस्था के अध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा का अवसर पाना सौभाग्य की बात है. कड़ाके की ठंड के बीच बुजुर्गों को कंबल बांटने का अनुभव बहुत ही सुखद रहा.
उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्य आपसी सहयोग से हर साल ठंड के मौसम में रेलवे स्टेशन, फुटपाथ और सड़कों पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के सामाजिक प्रयासों का उद्देश्य न केवल बुजुर्गों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करना है. कार्यक्रम में बुजुर्गों ने संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया और ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की.

