जमशेदपुर/ Afroz Mallik बारीडीह चौक पर बिरसा सेना के तत्वावधान में वीर शहीद कोंका कामार करमाली की 164वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कोंका कामार करमाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद के अमर बलिदान को नमन किया.

कार्यक्रम के दौरान बलराम कर्मकार ने कहा कि कोंका कामार करमाली आदिवासी समाज के साहसी योद्धा थे, जिन्होंने अपने समुदाय की रक्षा और अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया. उनके आदर्श, त्याग और वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.
इस अवसर पर बिरसा सेना और दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच के सदस्यों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में एकता, शिक्षा तथा अधिकार जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. स्थानीय युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं शहीद की जीवनी पर आधारित चर्चा का भी आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में राधेश्याम सिंह सरदार, सुकलाल पहाड़िया, श्याम सिंह सरदार, गुरु चरण कर्मकार, उस्ताद देवनाथ सिंह मुंडा, डॉ. सत्यनारायण मुर्मू, सुशांत सिंह सरदार, बुद्धेश्वर सिंह सरदार, अभी महतो, झांटू सिंह सरदार, कोटू सिंह, देवाशीष महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे.

