जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित आशा कुंज इलाके में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. घर मालिक हृदय नाथ सिंह इन दिनों कटिहार, बिहार में हैं और 29 नवंबर 2025 को घर छोड़कर गए थे. घर की चाबी उन्होंने अपने रिश्तेदार राजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना जी को दी थी, जो रोजाना पौधों और एक्वेरियम की देखरेख करने आते थे.

10 दिसंबर की सुबह पड़ोसी राकेश सिंह ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य गेट का ताला और कुंडी मुड़ी हुई है, जिससे चोरी की आशंका जताई गई. जानकारी मिलते ही राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और चाबी से मुख्य गेट खोलकर अंदर गए. अंदर जाने पर देखा गया कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दी गई थीं.
घर के सभी कमरे अस्त-व्यस्त हालत में मिले. अलमारी, इनबिल्ट लॉकर और बॉक्स बेड तोड़कर सामान बिखेर दिया गया था. चोर सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग 15 लाख रुपये के गहने और 10,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. हृदय नाथ सिंह ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
