जमशेदपुर: सामाजिक संस्था बंग बंधु की ओर से रविवार को शारदीय दुर्गोत्सव के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित मिलनी क्लब में ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए वृद्धाश्रम की 20 माताओं को नए वस्त्र, दैनिक उपयोग की सामग्री और खाद्य सामग्री भेंट की गई. उनके लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई.


कार्यक्रम का शुभारंभ बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष देवाशीष नाहा, महासचिव सोमो सेन, बंग बंधु की संरक्षक पूरबी घोष, अमित मैती, अध्यक्ष अपर्णा गुहा, महासचिव उत्तम गुहा, निशित गिरी, बुलबुल दत्ता और इंद्रजीत घोष ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्यांगना अन्वेषा बरुआ ने ‘बाजलो तोमार आलोर बेनु’ और ‘ढाक बाजा, कांसर बाजा’ गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं, दिया महतो ने ‘साजो साजो’ और ‘आइगिरी नंदिनी’ पर आकर्षक प्रस्तुति दी. सुब्रतो बिस्वास, प्रताप बनर्जी, निशित गिरी और राणा ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया.
मौके पर नान्टु सरकार, विनोद दे, प्रणव बड़ाट, चयन गुहा, बाबूलाल चक्रवर्ती, नवनीता पात्र, रत्ना पात्रा, सौरभ बनर्जी, शुभ्रता बरुआ, सरबानी नंदी, जयश्री कर्मकार, संजीत दास और मधुमिता घोष सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे.

